October 21, 2026

इराक में अमेरिकी दूतावास के बाहर बम विस्फोट में 4 की मौत

 तेहरान
इराक के एरबिल में मंगलवार को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर बम धमाके में  चार लोगों की मौत हो गई।  समाचार एजेंसी एबीसी न्यूज के अनुसार धमाके की जिम्मेदारी ईरानी रिवोल्यूशनरी ने ली है।

घटना के बाद रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान के विरुद्ध काम करने वाले आतंकवादियों को निशाना बनाया गया है।  इराकी सुरक्षा के सूत्रों ने कहा कि आईआरजीसी बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है हालांकि घटना में अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इराक में एरबिल एयरपोर्ट के पास ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका के तीन ड्रोन को ध्वस्त कर दिया । इस हमले के बाद एयरबिल हवाई अड्डे के पास सुरक्षा तैनात कर कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।  बताया जा रहा है कि अमेरिकी वाणिज्यिक दूतावास के बाहर आठ जगहों को निशाना बनाकर हमला किया गया ।