छतरपुर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में दर्शन करने आया उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक 20 वर्षीय युवक बीते 13 दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। पीड़ित परिवार ने धाम परिसर और आसपास के तमाम इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अब बहन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाई की गुमशुदगी दर्ज कराने और उसकी खोजबीन की गुहार लगाई है।
स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचे थे धाम
बुलंदशहर निवासी नीरज उर्फ चिंटू की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। अपने स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर वह अपने पिता कैलाश चंद्र के साथ 18 सितंबर को बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचा था। घटना वाले दिन यानी 19 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे नीरज बालाजी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर गया था, जिसके बाद से वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया और वापस नहीं लौटा।
परिजनों का आरोप- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
लापता युवक की बहन प्रियंका बेदी ने स्थानीय बमीठा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परिजनों ने छतरपुर जिले और बागेश्वर धाम के आसपास के क्षेत्रों में हरसंभव तलाश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस कथित बेरुखी से परेशान होकर परिजनों ने अब वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई है और एसपी कार्यालय में आवेदन देकर भाई की त्वरित बरामदगी की मांग की है।

More Stories
नवरात्रि-दशहरा से पहले फ्लाइट फेयर में उछाल, कई रूट पर किराया 20 हजार पार
सब इंजीनियर समेत कई पदों पर बढ़ेगी भर्ती, 13 अक्टूबर से आवेदन शुरू
जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, कालाकुंड में 3 दोस्तों की मौत