गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुरम स्थित कैलाशपुरम-2nd में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंटरनेट (वाई-फाई) की खराबी ठीक करने पहुंचे 34 वर्षीय युवक की काम के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बागपत का रहने वाला था मृतक
एसीपी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, मूल रूप से बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहरका निवासी अरविंद कुमार (34) वाई-फाई नेटवर्क दुरुस्त करने का काम करता था। मंगलवार देर शाम वह कैलाशपुरम-2nd की गली नंबर-3 में एक उपभोक्ता की शिकायत का समाधान करने पहुंचा था। इसी दौरान काम करते समय वह अचानक हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों की सहायता से अरविंद को सर्वोदय अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
बुलंदशहर में शोक की लहर, शिकारपुर विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का निधन
जयवीर सिंह की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव, डॉक्टरों की निगरानी में सरकारी आवास पर इलाज
मौसा की हत्या के पीछे कौन था मास्टरमाइंड? सिमरन और जिम मालिक प्रेमी का खौफनाक प्लान