नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरा दोहरा शतक ठोका है। पहले मैच में भले ही वे सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद विशाखापट्टनम और अब राजकोट में उन्होंने लगातार दोहरा शतक ठोका है। इंग्लैंड के गेंदबाजों की उन्होंने जमकर क्लास लगाई और इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।
यशस्वी जायसवाल ने 231 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। इस दोहरे शतक तक उनका स्ट्राइक रेट 86.58 था, जो दर्शाता है कि वे किस गति से बल्लेबाजी कर रहे थे। अगर आपने राजकोट टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल फॉलो किया हो तो आपको पता होगा कि उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और मार्क वुड की किस तरह पिटाई की।
जायसवाल बने तीसरे भारतीय
जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले वीनू मांकड ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और विराट कोहली ने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ ये कमाल किया था। इसके अलावा लगातार दो टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक जड़ने वाले वे भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं, क्योंकि विनोद कांबली ने 1992/93 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे।
WTC में दो दोहरे शतक
भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 2 शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। अभी तक मयंक अग्रवाल ने ये ही ये कमाल किया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक-एक दोहरा शतक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ठोका है।
छक्कों का विश्व रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक विश्व रिकॉर्ड भी बनाने में सफल हुए हैं। वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे अब तक तीन मैचों में 20 छक्के इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुके हैं और अभी दो मैच इस सीरीज के बाकी हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में 19 छक्के जड़े थे। वे एक मैच में सबसे ज्यादा 12 छक्के जड़ने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वसीम अकरम ने भी 12 छक्के एक टेस्ट पारी में जड़े थे।

More Stories
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
IPL 2026: लखनऊ पहुंचे CSK के खिलाड़ी, टीम के साथ नहीं दिखे धोनी