भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू कश्मीर के डोडा क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि डोडा क्षेत्र में सेना के वीर जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। देश के गौरव व सम्मान की रक्षा के लिए बलिदान हुए सपूतों की वीरता, साहस और समर्पण को यह देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से शहीदों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। डोडा क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों के हमले में चार जवान शहीद हुए हैं और कुछ घायल हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश
राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी 12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव