सतना
मध्य प्रदेश में चलती ट्रेन में एक महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिसकर्मियों के लिए चलाई गई ट्रेन में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। हालांकि, पुलिस ने गेट तोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रविवार देर रात कटनी से सतना के बीच की बताई जा रही है। जिस ट्रेन में यह वारदात हुई वह विधानसभा चुनाव कराने आई पुलिस फोर्स के लिए चलाई गई थी। ट्रेन खाली थी और कटनी की तरफ से लौट रही थी। पकरिया स्टेशन पर ट्रेन काफी देर खड़ी रही। इसी बीच महिला ट्रेन में चढ़ी थी, तभी आरोपी ने उसके साथ टॉयलेट में जबरदस्ती की।
ट्रेन जब सतना स्टेशन पर रुकी तो आरोपी ने महिला को बोगी से बाहर धक्के देकर गेट बंद कर लिया। ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, लेकिन जीआरपी बोगी का गेट नहीं खुलवा सकी। सतना से रवाना होने के बाद पुलिस ने ट्रेन को रीवा से पहले बगहाई में रुकवाया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। उसे गेट तोड़कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश कुशवाहा उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला है। उसे कटनी जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।

More Stories
41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की अर्चिता चौहान ने जीता कांस्य पदक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 अक्टूबर को करेंगे 2,387.60 करोड़ रूपये की नर्मदा- झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण
शूटिंग खिलाड़ी नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में जीते 3 पदक, 2 स्वर्ण सहित ऐतिहासिक उपलब्धि