आज की महिलाओं के ये गुण देखकर शादी की जल्दबाजी नहीं करते बुद्धिमान पुरुष, आचार्य चाणक्य ने सालों पहले बताई थी ये बातें

पीढ़ियों से आदर्श पत्नी की छवि तारीफों में लिपटी रही है, लेकिन असल में वह चुप्पी पर टिकी रही है. वह समझौता करती है… सहती हैं… त्याग करती हैं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहे. वह शायद ही कभी पूछती है कि शादी से उसे क्या मिलता है. आधुनिक नारीवादी नजरिए से देखें तो चाणक्य नीति चुपचाप आदर्श महिला के मिथक को तोड़ती है और उसकी जगह कुछ ज्यादा ताकतवर देती है, एक ऐसी पत्नी जिसे इसलिए सम्मान मिलता है क्योंकि वह खुद का सम्मान करती है.

चाणक्य नीति में विवाह को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं. उनके अनुसार किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी करना बुद्धिमानी नहीं माना जाता, खासकर शादी जैसे जीवन बदलने वाले फैसले में. चाणक्य मानते थे कि आज के दौर की महिलाओं के कुछ गुण ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर कुछ पुरुष तुरंत पीछे हट जाते हैं और शादी का निर्णय टाल देते हैं. ये गुण आगे चलकर वैवाहिक जीवन में कलह, तनाव और असंतोष का कारण बन सकते हैं. पुरुष ऐसी पत्नी चाहते हैं, जो मॉर्डन भी हो लेकिन घर पर शांत रहे, जो पढ़ी-लिखी भी हो लेकिन घर की परंपराओं का पूरा पालन करे. ज्यादातर पुरुष मॉर्डन सोच का दिखावा करते हैं लेकिन अंदर से पूरी तरह से पुरानी सोच के होते हैं. ऐसे में कुछ पुरुष महिलाओं को समझ ही नहीं पाते हैं तो और ऐसी स्थिति में पुरुष शादी से पहले दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं महिलाओं के कौन से गुण देखकर शादी की जल्दबाजी नहीं करते पुरुष…

दूसरों की मंजूरी से ज्यादा आत्म-सम्मान को महत्व देती है – आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि आदर्श पत्नी को अक्सर समझदार कहकर सराहा जाता है, भले ही उसकी गरिमा को ठेस पहुंचे. चाणक्य ने चेतावनी दी थी कि लोग वहां हदें परखते हैं, जहां कमजोरी दिखती है, ना कि जहां अच्छाई नजर आती है. आज के जमाने की पत्नी जानती है कि लगातार समझौता करना तालमेल नहीं बनाता, बल्कि दूसरों में हकदारी की भावना पैदा करता है. वह हर फैसले के लिए मान्यता नहीं चाहती और ना ही नापसंद किए जाने के डर में जीती है. उसका आत्म-सम्मान दूसरों के लिए बिना कहे एक मानक बन जाता है.

वह जानती है कि धैर्य की भी सीमा होती है – महिलाओं को अक्सर सिखाया जाता है कि धैर्य उनकी सबसे बड़ी ताकत है. लेकिन चाणक्य मानते थे कि बिना विवेक के धैर्य पतन की ओर ले जाता है. ससुराल में एक लड़की आती है, तब से लेकर और जब तक रहती है, तब तक हर दिन उसके धैर्य की परीक्षा होती है. हर दिन कोई ना कोई चुनौती बनी रहती है, उसके बाद भी वह धैर्य से काम लेती हैं ताकि परिवार में सुख-शांति बनी रहे. लेकिन आज के जमाने की पत्नी समझती है कि कब धैर्य बुद्धिमानी है और कब वह चुपचाप अपमान को सहने की इजाजत बन जाता है. वह पीड़ा को महिमामंडित नहीं करती. वह पैटर्न देखती है. जब धैर्य संतुलन नहीं लौटाता तो वह अपना रवैया बदल देती है.
बार-बार सफाई दिए बिना अपनी सीमाएं तय करती है – आदर्श महिला हर बात समझाती है… भरोसा दिलाती है. हर सीमा को इतना नरम बनाती है कि कोई असहज ना हो और बात भी पूरी हो जाए. चाणक्य ने सिखाया कि जरूरत से ज्यादा सफाई देना अधिकार को कमजोर करता है. आत्म-जागरूक पत्नी अपनी सीमाएं बहस करके नहीं, बल्कि शांत और लगातार तरीके से बताती है. वह जानती है कि जो उसका सम्मान करते हैं, उन्हें लंबी सफाई की जरूरत नहीं और जो सीमाओं का विरोध करते हैं, वे सफाई का गलत इस्तेमाल ही करेंगे.

वह त्याग को प्यार से नहीं जोड़ती – कई शादियों में प्यार का पैमाना यह होता है कि महिला ने कितना त्याग किया. साथ ही त्याग भी केवल महिलाएं ही करती हैं, बहुत कम ऐसे पुरुष देखने को मिलते हैं, जो पत्नी के लिए त्याग करते होंगे. चाणक्य साफ थे कि असंतुलन से स्थिरता नहीं, अस्थिरता आती है. आज के जमाने की महिला प्यार के लिए खुद को मिटाती नहीं. वह समझती है कि लगातार त्याग पर टिका प्यार नजदीकी नहीं, बल्कि नाराजगी लाता है. गृहस्थ जीवन की गाड़ी हमेशा साझेदारी और आपसी योगदान से चलती है, ना कि एकतरफा.

शब्दों से ज्यादा कामों को महत्व देना – चाणक्य ने ओवरव्यू पर बहुत जोर दिया. उनके अनुसार शब्द आसान होते हैं, व्यवहार सच्चाई दिखाता है. बहुत से पुरुष शुरुआत में अपने शब्दों से महान बन सकते हैं लेकिन रोज-रोज व्यवहार नहीं बदल सकते और उनका व्यवहार सबकुछ बयां कर देता है. समझदार पत्नी वादों, माफियों या भावुक बातों में नहीं फंसती. वह पुरुषों के कामकाज और व्यवहार को लगातार देखती रहती हैं. कोशिश पर ध्यान देती है. वह भरोसे से ज्यादा पैटर्न पर विश्वास करती है. यह खूबी उसे उस प्यार से बचाती है, जो असल में हेरफेर होता है. यहां नारीवादी ताकत शक में नहीं, बल्कि समझदारी में है.
वह डर से नहीं, रणनीति से चुप रहती है – लंबे समय से महिलाओं पर चुप्पी थोपी गई है और उसी को गृहस्थ जीवन की चाबी बताई गई है. अगर तुम चुप रहोगी तो सबकुछ सही रहेगा और खुश भी रहोगी. लेकिन चाणक्य ने चुप्पी को एक रणनीतिक औजार माना, जब वह सोच-समझकर चुनी जाए. लेकिन एक समझदार पत्नी डर के कारण चुप नहीं रहती. वह तब चुप रहती है, जब चुप्पी उसे स्पष्टता, फायदा या शांति देती है. वह तब बोलती है, जब सच में जरूरत हो, ना कि भावनाओं में बहकर. कब बोलना है और कब पीछे हटना है, यह चुनकर वह चुप्पी को कमजोरी नहीं, ताकत बना लेती है.