कांकेर
नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार कांकेर पहुंचे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी हैं। बस्तर के प्रदेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकतार्ओं ने दोनो नेताओं का जमकर आतिशबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए उन्होने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नही आई थी। इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट भाजपा जीतकर आएगी। उन्होने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है उसे करती है, इसलिए इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है। किरण देव में साथ केबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे।

More Stories
BSF का बड़ा ऑपरेशन, जंगल से लॉन्चर और राइफल बरामद कर नक्सलियों की साजिश नाकाम
नौगई हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था पर फोकस, धारा 163 लागू कर प्रशासन ने कसी कमान
घर में आग लगने से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट ने पहुंचाया लाखों का नुकसान