Google Maps को नया अपडेट दिया जा रहा है, जिसके तहत गगूल मैप को एक नया फ्रेश लुक मिलेगा। साथ ही 3 नए फीचर्स दिए जाएंगे। गूगल के नए लुक में कम टैब और क्लीन होम स्क्रीन मिलेगा। इसके अलावा गूगल मैप में नए पिन कलर्स मिलेंगे, जिससे किसी भी लोकेशन को ढूढ़ना आसान हो जाएगा। इसके अलावा Google मैप पर फूड लोकेशन को सर्च करना आसान बना रहा है। Google की ओर फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट को सर्च को आसान बनाने के लिए यूएस और कनाडाई में लोकल लोगों के साथ मिलकर काम क रहा है।
मिलेंगे ये नए फीचर्स
Google मानचित्र आपके पसंदीदा लोकेशन को बुकमार्क करने का ऑप्शन देगा। साथ ही इसे दूसरों के साथ भी आसानी से साझा करने का ऑप्शन दिया जाएगा। आप अपने पसंदीदा लोकेशन को ट्रैक कर पाएंगे। साथ ही उसकी लिस्ट बना पाएंगे, जिन लोकेशन पर आप पहले जा चुके हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी मैप लिस्ट में अपने सोशल मीडिया पोस्ट को भी लिंक कर पाएंगे। इससे आपको वो लोकेशन याद रखने में मदद मिलेगी। गूगल मैप का नया अपडेट इस माह के अंत तक ग्लोबली Android और iOS डिवाइस के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।
जाने से पहले किसी लोकेशन की मिल जाएगी जानकारी
इसके अलावा, अब आप किसी लोकेशन पर जाने से पहले उसकी इंस्टैंट जानकारी गूगल मैप की मदद से जुटा पाएंगे। Google का AI आपको वो लोकेशन रिव्यू और फोटो स्कैन की मदद से उपलब्ध कराएगा। एआई इमेज के जरिए खाने की पहचान कराएगा, जो उस लोकेशन के रेस्टोरेंट के मेन्यू में उपलब्ध है। इसके अलावा आप जान पाएंगे, कि किस लोकेशन पर वेज और नॉनवेज मौजूद है। गूगल मैप की मदद से आप रेस्टोरेंट में बुकिंग भी करा पाएंगे।

More Stories
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले मिल रहा बड़ा प्राइस कट
Vivo का नया 5G स्मार्टफोन हुआ पेश, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है खासियत
अपना चार्जर किसी को देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान