मुंबई
फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है. काजोल के साथ वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काम कर चुकी एक्ट्रेस और कतर एयरवेज की पूर्व एयर होस्टेस नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है. एक्ट्रेस को उनके मंबई के घर में मृत पाया गया. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी है. इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है.
पंखे से लटक कर दी जान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 6 जून को नूर मालाबिका दास का शव उनके लोखंडवाला घर से बरामद किया. जहां एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका मिला. पुलिस का कहना है कि उन्होंने सुसाइड की है. हालांकि, मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस को किसने दी सूचना?
पुलिस का कहना है कि नूर मालाबिका के आस-पास रहने वालों को उनके घर से बदबू आ रही थी. पड़ोसियों ने जब ओशिवारा पुलिस को इस बारे में सूचना दी, तो उन्होंने एक्ट्रेस के घर का दरवाजा तोड़कर फ्लैट में जाकर चेक किया. अंदर घुसने पर पुलिस ने नूर का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका हुआ पाया.
ये भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब नूर के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी सामने नहीं आया और ना किसी ने उनका शव लिया. ऐसे में पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली NGO की मदद से रविवार को नूर का अंतिम संस्कार कर दिया है.
कौन हैं नूर मालाबिका दास?
नूर मालाबिका दास 32 साल की थीं. वो असम की रहने वाली थीं. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. इनमें सिसकियां, वॉकमैन, तीखी चटनी, जघन्या उपाय, चरमसुख, देखी अनदेखी, बैकरोड हलचल`आदि शामिल हैं.
5 दिन पहले किया आखिरी पोस्ट
बता दें कि नूर मालाबिका दास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं. उन्होंने पांच दिन पहले ही हंसते-खिलखिलाते अपना वीडियो शेयर किया था. एक्ट्रेस की आखिरी पोस्ट पर फैंस कमेंट करके अपना दुख जता रहे हैं.

More Stories
ऑरा इंडिया टूर से पहले दिलजीत दोसांझ का खास अंदाज, ताजमहल के दीदार का वीडियो वायरल
शाहरुख खान का डेंजरस लुक वायरल, किंग में खूंखार अंदाज के साथ रोमांस का तड़का
कॉफी विद करण 9 के नाम पर गलत जानकारी का आरोप, विजय-रश्मिका की टीम पहुंची पुलिस के पास