अंबिकापुर.
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदला वाला है। नए साल की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है। फिलहाल प्रदेश में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृध्दि होगी। इससे एक-दो दिनों तक लोगों को ठंडी से राहत मिलेगी। इसके बाद एक जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
एक जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। सरगुजा और रायपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे और ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। हालांकि अभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में बादल छाए रहन्मे की वजह से ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन इस दौरान प्रदेश के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।
सबसे ज्यादा ठंड इलाका अंबिकापुर
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

More Stories
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक तैनात
शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी उठाया खौफनाक कदम
प्रमोशन का मौका घटना मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी