नई दिल्ली । बाहरी दिल्ली के यादव नगर में पिछले तीन दिनों से दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण एक हजार से अधिक घरों के लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। इससे लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पानी की आपूर्ति बाधित होने से घरों में पीने के पानी से लेकर खाना बनाने, नहाने और अन्य जरूरी कामों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को पानी की व्यवस्था करने के लिए दूसरे विकल्पों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके का हुआ विरोध
रिक्लेम जंतर मंतर और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के लगे नारे
यासीन मलिक की वर्चुअल पेशी न होने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल अधीक्षक से मांगा जवाब