नई दिल्ली । सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर मंगलवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर छात्रों ने वजीरपुर गांव के पास हंगामा करते हुए दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। सूत्रों ने बताया गोली भी चली लेकिन पुलिस इनकार किया। घटना की सूचना मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झगड़े में शामिल छात्र वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस के अनुसार, घटना में सत्यवती कॉलेज के छात्र अंश (19) और भविष्य चौधरी (19) के बीच झगड़े की बात सामने आई है। मौके पर दो क्षतिग्रस्त वाहन मिले। मामले की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों छात्रों के मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) भी कराए हैं। प्रारंभिक जांच में विवाद का संबंध छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों के बीच चल रही तनातनी से बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर झगड़े में शामिल अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
निगम ने 5 कैंटर सामान जब्त किया
बिहार में शिक्षकों के सामान्य तबादले का कार्यक्रम बदला, 4 अक्टूबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन