सुल्तानपुर
भाजपा नेता वरुण गांधी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर अपनी मां मेनका गांधी के लिए प्रचार किया और उनके कार्यकाल में हुए कार्यों का जिक्र कर जनता से वोट मांगे।
उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर ही एक ऐसा क्षेत्र है जहां की सांसद को माता जी बोला जाता है। मैं यहां अपनी मां के लिए नहीं बल्कि पूरे सुल्तानपुर की मां के लिए समर्थन की अपील करता हूं।
वरुण ने कहा कि जब हम 10 साल पहले यहां से चुनाव लड़ने के लिए आए तो लोगों ने कहा कि भैया, जैसी रौनक अमेठी और रायबरेली में है वैसी ही हम सुल्तानपुर में भी चाहते हैं। मुझे खुशी है कि आज सुल्तानपुर का नाम देश के प्रथम पंक्ति में आने वाले जिलों में लिया जाता है।

More Stories
गुजरात के अहमदाबाद में बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब; कई इलाकों में पानी भरा
महर्षि दाधीचि जयंती की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें — मुख्य सचिव