महासमुंद
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, महासमुंद से जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेज दिया है। वहीं कांग्रेस की महिला आयोग सदस्य अनिता रावटे ंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था ।
महासमुंद से जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कांग्रेस पर संगठन में महिलाओं के सम्मान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि पार्टी में सम्मान की जगह अपमान मिलने से दुखी होकर वे इस्तीफा दे रही हैं। इसके साथ ही अब खबर यह आ रही है कि कांग्रेस की महिला आयोग सदस्य अनिता रावटे जिन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

More Stories
धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर में प्रदर्शन, जनजातीय समाज ने उठाई मांगें
बालोद में हाई अलर्ट: आदिवासी प्रदर्शन से पहले सीमाएं बंद, भारी पुलिस बल की तैनाती
मजाक बना मौत की वजह, 10वीं के छात्र ने दोस्त पर किया जानलेवा हमला