नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां, बेटे और नातिन के अलावा एक अन्य व्यक्ति है।
स्टेट हाईवे पर दो बाइक साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के साईंखेड़ा-जखोली मार्ग पर खमारिया फार्म हाउस के पास टकरा गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक बाइक पर चालक के अलावा एक महिला और दो बच्चियां सवार थीं, जबकि दूसरी बाइक पर सिर्फ एक युवक था। आमने-सामने की टक्कर में महिला, उसके बेटे और नातिन की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी मौत हुई है। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
हादसे का शिकार हुई महिला के परिजन ने बताया कि सभी लोग इलाज के लिए भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

More Stories
आधुनिक एवं स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में जीआरपी का महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट
जीआरपी जबलपुर ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रेन में चोरी गए आभूषण एवं सामान को मात्र दो घंटे में किया बरामद