मुंबई
‘एनिमल’ फिल्म से सुर्खियों में आईं तृप्ति डिमरी हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ स्पॉट हुईं। तृप्ति कैजुअल लुक में बालों में तेल लगाए नजर आईं। बता दें, तृप्ति के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सैम गोवा के एक लग्जरी वीआईपी रिसॉर्ट ‘कासा वाटर्स’ के सीईओ हैं। वो एक समय में मॉडलिंग भी कर चुके हैं, साथ ही ट्रैवल ब्लॉगर भी हैं।
वर्कफ्रंट पर तृप्ति की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया-3’ है। मेकर्स ने हाल ही में इसकी अनाउंसमेंट की है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होनी है। इसके अलावा तृप्ति विक्की कौशल के साथ ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ और राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ जैसी फिल्में भी कर रही हैं।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में