नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फेज-3 के शुरू होने के बाद सराय काले खां के पासमयूर विहारClick to open side panel for more information सेएम्सClick to open side panel for more information जाने वाले मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। इस रास्ते पर करीब साढ़े तीन किलोमीटर के हिस्से में वाहन चालकों को रोज जाम का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ड्रोन सर्वे और सुझाव
इस विकट समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक विभाग ने ड्रोन सर्वे कराया था। सर्वे के आधार पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कई अहम सुझाव दिए गए हैं। इसमें सही मर्जर पॉइंट पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने, नए सिग्नल लगाने, सनडायल के पास मर्जर पॉइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव करने तथा यातायात का दबाव कम करने के लिए एनएच-24 की ओर ट्रैफिक डायवर्ट करने की सलाह शामिल थी।
सिग्नल लगाने का काम हुआ शुरू
स्थिति को सुधारने के लिए अब आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन के साथ-साथ सिग्नल लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। आश्रम सेसराय काले खांClick to open side panel for more information आने-जाने वाले मार्ग पर बारापुला फ्लाईओवर लूप के मर्जिंग पॉइंट पर नए सिग्नल स्थापित कर दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जिन-जिन स्थानों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव है और बॉटलनेक बन रहे हैं, वहां जल्द ही और भी सिग्नल लगाए जाएंगे ताकि लोगों को सुगम यातायात मिल सके।

More Stories
दिल्ली पुलिस की नई पहल, हर महीने होगी 15 करोड़ की बचत
दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, ठंड बढ़ने से गिरेगा तापमान?
एनडीआरएफ ने नाविकों को सिखाए डूबते लोगों को बचाने के तरीके