उमरिया
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सड़क पर बाघ दिखाई दिया। बाघ काफी देर तक सड़क पर बैठा रहा। इस दौरान राहगीर वीडियो बनाते रहे और वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। आपको बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र नजदीक होने के कारण लगातार यहां पर बाघों का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। घुनघुटी क्षेत्र के ग्राम ममान के पास बाघ बीच सड़क पर आकर बैठ गया था।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र नजदीक होने के कारण उमरिया जिले के वन मंडल क्षेत्र में लगातार बाघों की मूवमेंट देखी जा रही है। बाघ कई बार सड़क पार करते हैं। तो कभी वह सड़क पर घूमते हुए दिखाई देते हैं। कई बार वह सड़क पर आकर बैठ भी जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जिस में बाघ सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

More Stories
योग अपनाएं, राष्ट्र को मजबूत बनाएं: सीएम मोहन यादव
इंदौर के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि, सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम में उमड़ा जनसैलाब
नीट परीक्षा आज, EVM जैसी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे प्रश्नपत्र