लखनऊ
यूपी के अलग-अलग जिलों में तैनात 11 अफसर 31 दिसंबर को रिटायर्ड हो जाएंगे। इनमें 2002, 2004, 2006 बैच के तीन आईपीएस अफसरों के अलावा आठ पीपीएस अफसर भी शामिल हैं। सीतापुर पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी सैयद नईमुल हसन, लखनऊ मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी सेवाएं दे रहे आनंद कुमार, मुरादाबाद 24वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस उपाधीक्षक बलदेव सिंह खनेड़ा, प्रयागराज में पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित, फतेहपुर 12वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल यादव, एटा पुलिस उपाधीक्षक, सुनील कुमार त्यागी, गाजीपुर पुलिस उपाधीक्षक श्याम बहादुर सिंह, ललितपुर पुलिस उपाधीक्षक कमलेश नारायण 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
ये आईपीएस अफसर भी होंगे रिटायर्ड
2006 बैच के आईपीएस अफसर अनंत देव तिवारी, 2022 बैच के सतेंद्र कुमार सिंह और 2004 बैच के आईपीएस अफसर पूनम श्रीवास्तव भी 31 दिसंबर को रिटायर्ड हो जाएंगी। इन सभी अफसरों के रिटायर्डमेंट की विभाग ने तैयारी कर ली है।

More Stories
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
Nishant Kumar की एंट्री पर सियासत गरम, जदयू मंत्री ने दिए संकेत
Bihar में होली से पहले सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या