जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। शर्मा ने यहां राज राजेश्वरी मंदिर प्रागंण में विधिवत् रूप से होली पूजन किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया। इस दौरान राजस्थान पुलिस की आरएसी बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। होलिका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
अपराध की नई कड़ी उजागर, हथियार तस्करों के गिरोह से जुड़े कई सनसनीखेज राज
5वीं सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप: कोटा के युवा मुक्केबाजों ने मचाया धमाल
कोटा ने फिर रचा इतिहास, JEE Advanced में पहली दो रैंक पर कब्जा