दुर्ग
भिलाई में बाइक सवार युवक खड़े मालवाहक से जा टकराए। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है।
छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस में बाइक पर सवार तीन युवक घर से पार्टी में जाने के नाम से निकले थे। जैसे पावर हाउस के बिहारी होटल के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े मालवाहक से जा टकराए। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक आदित्य चौहान घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मृतक की पहचान हर्ष मेश्राम और जय बंसोड़ गौतम नगर के रूप में हुई है। तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर भिलाई से खुर्सीपार की ओर जा रहे थे। छावनी पुलिस ने दोनो के शव को सुपेला अस्पताल पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

More Stories
‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा के अंतिम छोर का गांव, पहाड़ी कोरवा परिवार के पीएम आवास से हुआ शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश, बाँसबाड़ी वन क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान
दिव्यांग हीरा साय के घर पहुंचकर सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रज्ज्वलित किया आशीर्वाद का दीया