सारंगढ़- बिलाईगढ़
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शिक्षकों और बच्चों में दहशत का माहौल है. अज्ञात लोगों ने स्कूल में खिड़की की तरफ से घुसकर ब्लैकबोर्ड में 15 अगस्त तक स्कूल को बम से उड़ाने की बात लिखी है.
यह मामला शासकीय प्राथमिक शाला बोईरडीह का है. प्रधानपाठक और गांव के सरपंच ने इस मामले की शिकायत बरमकेला थाने में की है और इस कृत्य करने वाले बदमाशों पर उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
15 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने कृषि विभाग की कड़ी कार्रवाई, 12.65 टन खाद की बिक्री पर लगाई रोक
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली आवागमन की बड़ी सुविधा