बिलासपुर
बेलगहना क्षेत्र के तिलसाडांड जंगल में जुआरियों की भीड़ जमा थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कई जुआरी जंगल के भीतर भाग गए। वहीं, सात लोगों को पकड़कर पुलिस ने 21 हजार 800 रुपये जब्त किया है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बेलगहना पुलिस को सूचना मिली की तिलसाडांड जंगल में जुआरियों की भीड़ जमा है। इस पर बेलगहना चौकी प्रभारी विवेक पांडेय ने जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जवानों की टीम जंगल पहुंची तो जुआड़ियों में भगदड़ मच गई। कई जुआरी पुलिस को चकमा देकर जंगल के भीतर भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कल्लू जैन(52) निवासी केंदा, बीरबल पटेल(50) निवासी करहीकछार, मन्नू कैवर्त(46) निवासी मझवानी, रामकुमार पाटनवार(55) निवासी नवागांव, मनोज राव(45) निवासी अशोक नगर सरकंडा, जुम्मन खान(55) निवासी तुलुफ और दिलेश भानू(45) निवासी सोनपुरी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से 21 हजार 800 रुपये जब्त किया है। इसके अलावा चार मोटरसाइिकल जब्त किया है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’