भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने जैन धर्म के माध्यम से पूरे विश्व को शांति, सहिष्णुता और करुणा का संदेश दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर ने समस्त मानवता को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दो हजार वर्ष पूर्व थे।

More Stories
नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 28 जून को
पुलिस सैलरी पैकेज योजना कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा
सशक्त लोकतंत्र ही हमारी पहचान, हम लोकतंत्र सेनानियों का ऋण कभी नहीं चुका पाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव