अयोध्या
अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है, लेकिन अब सवाल सामने आ रहा है कि राम मंदिर आम लोगों के लिए कब से खुलेगा? तो इसका जवाब भी मिल गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है।
चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद होंगे, इनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नृत्य गोपाल जी महाराज, यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सभी ट्रस्टी मौजूद रहेंगे। महा सचिव ने बताया कि 22 जनवरी को 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह में 150 से अधिक संतों, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

More Stories
राजस्थान CET में 40 लाख से ज्यादा आवेदन, दिसंबर में परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की नजरें
नंद नगरी में सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग, दोस्त की मदद करने निकला था आर्यन
खूनी वारदात से मचा हड़कंप, पत्नी की हत्या के बाद पति की मौत; जांच में जुटी पुलिस