बिलासपुर
बारातियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटने से अफरी-तफरी मच गई. इस हादसे में 13 बारातियों को चोट आई है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है. यह घटना बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग के जोरापारा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बस में लगभग 40 लोग सवार थे. बिलासपुर से बाराती नवागढ़ जा रहे थे, तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. यह घटना बीती रात 2 बजे की है. घायल बारातियों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे के बाद मौके से ड्राइवर और कंडेक्टर फरार है. तखतपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

More Stories
फर्जी लोन मामले में किसानों का हंगामा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, 7 लोग बने शिकार
दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर ठगों को खाते मुहैया कराने वाले 23 लोग दबोचे गए