बैकुंठपुर/कोरिया
जिले के गौरघाट जलप्रपात में डूबने वाले युवक का शव 42 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है, नगर सेना की रेस्क्यू टीम गुरुवार सुबह से ऑपरेशन में जुटी है, आज फिर से युवक के शव को खोजने रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा एमसीबी जिले के खडग़वां ब्लॉक के गाम पंचायत दूबछोला से आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने गौरघाट गये हुए थे।
इस दौरान बुधवार दोपहर को नहाते समय युवक राहुल सिंह अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया, मामले में स्थानीय थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन शाम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया, मामले में गुरुवार सुबह से युवक के शव को खोजने रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। लेकिन अंधेरा होन तक शव का कहीं पता नहीं चल पाया, फिलहाल युवक को डूबे 42 घंटे से अधिक समय हो चुके हैं। आज फिर से युवक के शव को खोजने रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा।

More Stories
अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त
जल जीवन मिशन से बदली भटपल्ली की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
नैनो डीएपी एवं यूरिया प्लस के उपयोग से खेती की लागत में आई कमी – किसान साव