मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म वेदा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘वेदा’ में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'वेदा' का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरूआत वेदा (शरवरी वाघ) से होती है, जो विद्रोही बन सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ती है।
अपने हक के लिए लड़ाई में वेदा को कई मुश्किलों से लड़ना पड़ता है। तमाम परिस्थितियों में भी वह चट्टान की तरह खड़ी रहती है। एक धमाके के बाद टीजर में जॉन अब्राहम की एंट्री होती है। वह कहते हैं, मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है। जब दुश्मन पूछते हैं कि वह कौन हैं। तब जॉन खुद को बाप बताते हैं। जी स्टूडियोज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित, असीम अरोड़ा द्वारा लिखित, ‘वेदा’ 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में