भोपाल
टैक्स लॉ बार एसोसिएशन द्वारा आज अपने सदस्यों के लिए एक बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भोजपुर क्लब में किया गया। इसमें 6 टीमें बनाई गई थी जिनके बीच प्रारंभिक मुकाबले खेले गए फिर उनमें से चार विजेता टीमों के बीच दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए एवं उनमें से विजेता टीम ब्लैक एवं टीम व्हाइट के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें टीम ब्लैक विजेता रही।तीसरे स्थान पर टीम रायल ब्लू रही।
टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ी विक्रम रघुवंशी, मैन ऑफ द सीरीज रहे, फाइनल के मैन ऑफ द मैच अमोल वाघमारे ,टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन अभय छाजेड़,बेस्ट बॉलर राजा घोष रहे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक खरे, सचिव मनोज श्रीवास्तव व प्रतियोगिता के प्रायोजक विजय शर्मा ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किये।
टेक्स ला बार के अध्यक्ष मृदुल आर्य उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव सचिव मनोज पारख कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता सहसचिव बच्चन आचार्य ने भी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य संजय श्रीवास्तव, हेमंत जैन, दीपेश भंडारी, अंकुर जैन आदि उपस्थित थे।

More Stories
Bangladesh Cricket Team को मिली बड़ी खुशखबरी, खिलाड़ियों ने लगाई लंबी छलांग
IPL 2026: टीम इंडिया से बाहर हुए, लेकिन हार नहीं मानी; भुवनेश्वर कुमार ने फिर दिखाया दम
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।