रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान से छेड़छाड़ कर नकारात्मक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले वीडियो निमार्ता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी को अपराध दर्ज करने शिकायत किया। इस दौरान उन्होंने विडियो लिंक की छायाप्रतिलिपि, मूल विडियो और एडिटेड वीडियो का सीडी सौंपा। शिकायत करने वालों में भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, जिलाध्यक्ष रायपुर जयंती पटेल, छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पाण्डेय, चुनाव समिति संयोजक विजय शंकर मिश्रा शामिल थे।
अमित चिमनानी ने थाना प्रभारी को बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा 3 अप्रैल 2024 को महासमुंद में मंच से दिए गए उद्बोधन से छेड़छाड़ कर कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट अपील करते हुए दिखाया गया है, जो न केवल आपत्तिजनक है, वरन चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। उक्त कृत्य से निजी तौर पर बेहद आहत हैं और उन्हें मानसिक संताप हुआ है। सोशल मीडिया में जारी उक्त वीडियो निमार्ता के विरुद्ध अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही कर सोशल मीडिया साईट चैनल को प्रतिबंधित किया जाए।

More Stories
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट