प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन नौवें दिन भी जारी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने शिविर के बाहर ही ध्वजारोहण किया और शिष्यों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रगान गाया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए। ध्वजारोहण के बाद वह फिर से अनशन पर शिविर के बाहर बैठ गए हैं।

More Stories
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?’
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप