करांची। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। बन्नू जिले में एक भीषण आत्मघाती कार हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। आत्मघाती हमले में तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित करीब पांच निर्दोष लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, बन्नू जिले की दोमेल तहसील में एक कार सवार आत्मघाती हमलावर वाहन को लेकर थाने में जा घुसा जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता और गूंज से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।
धमाके के तुरंत बाद गोलीबारी भी हुई, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। विस्फोट के कारण आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा। कम से कम चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई। धमाके और फायरिंग के कारण स्थानीय निवासियों में भारी दहशत फैल गई। हमले की गंभीरता को देखकर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस और बचाव दल ने घटनास्थल से अब तक पांच शव बरामद किए हैं। हमले में घायल हुए चार पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वे अभी भी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और मलबे के नीचे दबे अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है।

More Stories
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर इजराइल, स्वदेशी हथियार निर्माण पर जोर
दुनिया की ऊर्जा लाइफलाइन सक्रिय, होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल पार
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के 11 जहाजों ने होर्मुज पार किया