जयपुर, 24 अप्रैल। उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा पीएम-उषा योजना के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को वैश्विक बौद्धिक संपदा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंस, जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित एकेडमिक ब्लॉक में होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे। इस अवसर पर राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के स्टार्टअप्स अपने नवाचार, उत्पाद एवं सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही स्टार्टअप प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं को स्टार्टअप, बौद्धिक संपदा, कौशल विकास और नवाचार आधारित उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है, जिससे राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिले।

More Stories
धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद गहराया
चलते हाईवे पर आग का गोला बनी बस, मची अफरा-तफरी
शराब से जुड़े विज्ञापनों पर रोक, Sanjay Dutt की ब्रांड को बड़ा झटका