कोलंबो
श्रीलंका के स्टेट मिनिस्टर सनत निसांता की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई है। यह दुर्घटना कोलंबो-कटुनायके एक्सप्रेस वे पर हुई है।
कोलंबो-कटुनायके एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका के मंत्री निसांता अपने सुरक्षा अधिकारी और ड्राइवर के साथ कोलंबो-कटुनायके एक्सप्रेस वे पर जा रहे थे, तभी उनकी जीप अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई। इसके बाद कंटेनर ने जीप को सड़क किनारे रौंद दिया, जिससे गाड़ी चकनाचूर हो गई। घटना में दोनों की मौत हो गई है। सभी को तत्काल ही रागमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां मंत्री सनत निसांता और पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि जीप का ड्राइवर बुरी तरह से घायल है, जिसका ईलाज किया जा रहा है।

More Stories
यूक्रेन में Starlink को लेकर बड़ा अपडेट, ट्रंप-मस्क की बातचीत के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने क्यों किया इनकार?
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को याद दिलाया कारगिल का इतिहास, सैनिकों के शवों का मुद्दा उठा
तूफान ‘चांपी’ ने ताइवान में मचाई तबाही, 20 शहरों में बंद जैसी स्थिति