कवर्धा
शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए है. घटना कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है.
जानकारी के अनुसार, ग्राम महाराजपुर के सोनपुर चौक में बीती रात हादसा हुआ है. जहां कार सवार 5 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं. मौके पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. रफ्तार काफी तेज होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने बरामद किया विस्फोटकों का जखीरा
झीरम घाटी हमले में बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मौत की सजा; 13 साल बाद मिला इंसाफ
पट्टे के सर्वे से छूटे परिवार सर्वे कराएं : शिव वर्मा पटवारी-आरआई से संपर्क कर मकान का सर्वे करवाने की अपील