मुंबई
सुपरस्टार थलापति विजय ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) को लागू किए जाने का विरोध किया है। हाल में ही अपनी पार्टी बनाकर पॉलिटिक्स में आए विजय ने सोशल मीडिया पर तमिल में एक बयान जारी किया है। केंद्र सरकार ने नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 को लागू कर दिया है। साउथ सुपरस्टार और तमिझा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष थलापति विजय का कानून लागू होने पर रिएक्शन सामने आया है। एक्टर थलापति विजय ने तमिल भाषा में एक स्टेंटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा, एक ऐसे वक्त में, जबह देश के सभी नागरिक सामाजिक समरसता के साथ रह रहे हैं, नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 (सीएए) जैसा कोई कानून लागू हो ये मंजूर नहीं। बयान में थलापति विजय ने तमिलनाडु सरकार से अपील की है कि वो इस बात को सुनश्चित करें कि ये कानून उनके राज्य में लागू न हो।
क्या है सीएए?
चार साल पहले नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 (सीएए) संसद से पास हुआ था, लेकिन इसे अभी लागू किया गया है। इस कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता मिल सकेगी। हालांकि विजय थलापति केंद्र के इस कानून को लागू करने से खुश नहीं हैं। आपको बता दें कि अपनी राजनैतिक पार्टी के ऐलान के बाद से थलापति विजय का ये पहला बयान है। पिछले महीने 2 फरवरी को विजय ने राजनीति में आने का ऐलान किया था और अपनी नई पार्टी भी बनाई थी।

More Stories
कालीन भैया का नया दुश्मन बिरजू लोहार कौन? मोहित मलिक ने निभाया भौकाली किरदार
अमिताभ बच्चन को भगवान क्यों मानते हैं प्रियदर्शन? ‘कसौटी’ का वो किस्सा आज भी याद है
मोहनलाल की नई फिल्म का ऐलान, ‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगी यूक्रेन से भारतीयों की वापसी की कहानी