हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में विराट कोहली की पसंद और उनके ब्रांड की तारीफ करते हुए कुछ अभिनेत्रियों और मॉडलों के नाम जोड़े गए। पोस्ट में कोहली के 'एलीट टेस्ट' का जिक्र करते हुए उनके पुराने रिश्तों की ओर इशारा किया गया, जिससे ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट काफी नाराज नजर आईं। इजाबेल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 12 साल पुरानी बातों को लोग अब तक क्यों नहीं भूले हैं। बता दें कि कोहली और इजाबेल के बीच 2012 के आसपास चर्चाएं थीं, लेकिन अब इजाबेल अपने परिवार के साथ दोहा में रहती हैं।
इसके अलावा, जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की एक पोस्ट को लाइक करने के कारण भी कोहली का नाम सुर्खियों में रहा। लिजलैज ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें खुद खबरों के जरिए पता चला कि उनके पोस्ट को विराट कोहली ने लाइक किया है। हालांकि, इन विवादों का कोहली के खेल पर कोई असर नहीं पड़ा है। आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 37 वर्षीय कोहली ने 6 मैचों में 247 रन बनाकर शानदार फॉर्म बरकरार रखा है। फिलहाल उनकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उनका अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।

More Stories
Ashwin Advice: वैभव को जल्दबाजी में न उतारे टीम इंडिया
मैदान पर तकरार के संकेत? सुयश शर्मा का एग्रेसिव सेलिब्रेशन चर्चा में
IPL के बीच पुराना विवाद गरमाया, श्रीसंत ने हरभजन को किया ब्लॉक