रायपुर
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान में मंदिरों व तीर्थस्थलों में स्वच्छता अभियान से जुड़ते हुए सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जैन मंदिरों में प्रतिदिन पक्षाल पूजा के साथ सफाई की जाती है, परन्तु आज विशेष रूप से पूरे मंदिर परिसर की सफाई में ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद , महासचिव महेन्द्र कोचर , ट्रस्टी नीलेश गोलछा , जय सांखला , भैरव सोसायटी निवासी संघ के राजेश गोलछा , जितेन्द्र गोलछा व अनेक श्राविकाओं ने भाग लिया।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर न कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का निवास होता है , रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के श्रद्धालुओं ने जिन मंदिर , अपने घरों में स्वच्छता का संकल्प लिया। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर भैरव सोसायटी सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में तीन दिवसीय रामलला महोत्सव का निर्णय लिया गया। जिसका आरम्भ 20 जनवरी को सम्पूर्ण क्षेत्र के घरों में रामचन्द्र जी की फोटो युक्त ध्वज लगाकर होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में दीपक , दुपट्टा वितरण , भव्य रामलला शोभायात्रा , प्रभावना वितरण , शुद्ध घी के दीपक से मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी व सोसायटी को प्रकाशमान किया जावेगा। कार्यक्रम हेतु नीलेश गोलछा , राजेश गोलछा , जितेन्द्र गोलछा को विशेष जवाबदारी दी गई है।

More Stories
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
अम्बेडकर अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की बड़ी उपलब्धि, हृदय और फेफड़े की प्रमुख संरचनाओं से चिपकी कैंसर की जटिल गांठ को सफलतापूर्वक निकाला
प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता हैरू वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी