मुंबई
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक शुजित सरकार जूनियर बी अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। विक्की डोनर, पीकू, और पिंक जैसी कई सुपरहिट फिल्में बना चुके शूजित सरकार जल्द ही अपनी अगली फिल्म शुरू करने के लिए तैयार हैं। शूजित सरकार की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका होगी। शूजित सरकार ने बताया मैं अपनी अगली फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन के साथ काम कर रहा हूं। मेरी कहानियां हमेशा जीवन से जुड़ी होती हैं और उनमें ह्यूमर भी होता है। मैंने हमेशा जीवन की यात्रा को मुख्य विषय मानकर अलग-अलग शैलियों के साथ प्रयोग करने का प्रयास किया है। यह एक इमोशनल फिल्म है। मेरी सभी फिल्मों का लक्ष्य दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में