जगदलपुर.
भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की शहर जिला महिला अध्यक्ष सहित सात लोगों ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भगवा गमछा पहना कर सभी का अभिनंदन किया।
किरण देव ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इस मूलमंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी देश के सर्वांगीण विकास व देशवासियों की सेवा के लिये निरंतर कार्य कर रही है।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देशसेवा व राष्ट्र निर्माण के लिये कार्य करता है। भाजपा का कार्यकर्ता होना गौरव का विषय है। भाजपा में प्रवेश करने वालों में सरला तिवारी, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, विष्णु प्रसाद पाणिग्रही उपसरपंच करीदगांव, पंच लक्ष्मी मोर, लचछू राम बघेल, रामलाल कश्यप, अनिल बघेल ग्राम पुजारी शामिल हैं। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भगवा गमछा पहना कर सभी का अभिनंदन किया।
किरण देव ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इस मूलमंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी देश के सर्वांगीण विकास व देशवासियों की सेवा के लिये निरंतर कार्य कर रही है।

More Stories
व्हाट्सएप मैसेज से मचा हड़कंप, महाराज ने मांगी पुलिस सुरक्षा
CG Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल, समय भी हुआ तय
नहर में तैरते पैकेट्स ने खोला राज, 73 किलो गांजा बरामद