मुंबई
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपने बेटे आर्यन की वेबसीरीज स्टारडम में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। आर्यन ‘स्टारडम’ नाम की एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्टारडम की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी एडिटिंग का काम शुरू होने वाला है।कहा जा रहा है कि शाहरुख भी स्टारडम में खास किरदार निभाने वाले हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह की जिंदगी होती है, शाहरूख का किरदार स्टारडम में वैसा हीं है। कहा जा रहा है कि वेब सीरीज स्टारडम में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर, बॉबी देओल जैसे सितारों के भी कैमियो रोल में नजर में आ सकते हैं। इसके साथ ही शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में भी नजर आयेंगे।

More Stories
शाहरुख की फिल्म DDLJ का डायलॉग बोलते दिखे स्लोवाक राजदूत, ताजा हो गईं पुरानी यादें
टाइगर पर हमले के बाद सितारों ने लिया सिक्योरिटी अपडेट का फैसला? जानें कौन हैं उनके भरोसेमंद बॉडीगार्ड्स
राधिका आप्टे का बॉलीवुड पर बयान, बोलीं- आलिया-दीपिका की फिल्म को मिल सकती है अच्छी ओपनिंग