लखनऊ
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समेत प्रदेश में आयोजित होने वाले आगामी त्योहारों को लेकर राजधानी लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत, राजधानी में धरना प्रदर्शन जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी। इसके साथ कुछ मार्गों पर आवागमन भी नियंत्रित किया जाएगा। इस संबंध में लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने निषेधाज्ञा जारी की है। विधान भवन की परिधि के समेत कई मार्गों पर आवागमन नियंत्रित किया गया है।

More Stories
गुजरात में छात्रावास और शिक्षण संस्थानों को मिलेगा PNG कनेक्शन, सरकार ने जारी किए निर्देश
जींद में बस-ऑटो टक्कर से मचा हड़कंप, 40 यात्री घायल; चालक संदीप PGIMS Rohtak रेफर
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चार राज्यों में 1.50 करोड़ की ठगी