नई दिल्ली
22 जनवरी को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। इस दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ऐसे में कार्यक्रम के लिए पूरा देश तैयारी कर रहा है। कई राज्यों में इस दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। दिल्ली में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 तक सरकारी दफ़्तर बंद रहेंगे।
केजरीवाल ने भेजा था प्रस्ताव
बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि 22 जनवरी को प्रदेश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों/यूएलबी/स्वायत्त निकायों/उपक्रमों और बोर्डों आदि को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को 22 जनवरी के दिन आधे दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा था।
इससे पहले केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को देशभर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं इससे पहले असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

More Stories
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
राजस्थान को “अष्टम पोषण पखवाड़ा” में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन