रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य योजना आयोग की समीक्षा तथा राज्य योजना आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) संबंधित तैयार की गई रिपोर्ट एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़ का विमोचन दिनांक 04 जनवरी 2024 को योजना भवन, नवा रायपुर में आयोजित है।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा राज्य योजना आयोग की प्रमुख उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा तथा एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़ का विमोचन किया जाएगा। इस बैठक में मंत्री, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सतत् विकास लक्ष्य के जिला स्तर तक स्थानीयकरण एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये छ.ग. डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के आधार पर वर्ष 2021-22 के आकड़ों के आधार पर एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 छत्तीसगढ़ तैयार की गई है। इससे पूर्व वर्ष 2020-21 के आकड़ों के आधार पर एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2021 भी दिनांक 20 फरवरी 2023 जारी की जा चुकी है। रिपोर्ट में जिलो को उनके द्वारा अर्जित किये स्कोर व रैंकिंग प्रदाय की जाती है। रिपोर्ट में यह जिज्ञासा का विषय होगा कि विगत वर्ष की तुलना में जिलो की स्कोरिंग व रैंकिंग में किस प्रकार परिवर्तन हुआ है।
उक्त बैठक में श्री अजय सिंह, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग, श्री अमिताभ जैन, मुख्य सचिव, श्री हिमशिखर गुप्ता, सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य राज्य योजना आयोग, श्री जॉब जकारिया, प्रमुख युनिसेफ छत्तीसगढ़, श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग एवं राज्य योजना आयोग के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

More Stories
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
बिना परीक्षा नंबर मिलने पर शिक्षक बोले- ‘फर्क नहीं पड़ता’, शिक्षा व्यवस्था पर बहस तेज
छत्तीसगढ़ पुलिस में फेरबदल से मची हलचल, 33 अधिकारियों के बदले गए पदस्थापना स्थल