गुवाहाटी
असम में आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चौथे संस्करण के लिए शूटिंग ट्रैप इवेंट में एलएनसीटी विश्वविद्यालय के सरीम खान (एमसीए एआईएमएल द्वितीय वर्ष ) का किया गया है। यह प्रतियोगिता दिनांक 19 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।
सरीम खान का चयन गाजियाबाद मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता 2023-24 मे शानदार प्रदर्शन ( टॉप 8 )के आधार पर किया गया है। इससे पूर्व भी सरीम कई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओ में पदक जीत चुके हैं।
सरीम को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चौथे संस्करण में चयन होने पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री जय नारायण चौकसे, डॉ. अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर डॉ. एन.के. थापक वाइस चांसलर, डॉ. अजीत सोनी रजिस्ट्रार, डॉ. अशोक राय डीन एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी, पंकज जैन स्पोर्ट्स ऑफिसर एलएनसीटी, आकाश दुबे आईटी हेड, डॉ. रमेश शुक्ला असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. बी.एस. पवार एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन,तन्वंत सिंह, महेश सोधिया ने शुभकामनाएं दी।

More Stories
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
IPL 2026: लखनऊ पहुंचे CSK के खिलाड़ी, टीम के साथ नहीं दिखे धोनी