मुंबई,
अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ने कहा है कि एक कलाकार होने के लिए मोटी चमड़ी होनी जरूरी है, जो उनके पास है। सारा ने कहा कि उनके रास्ते में जो भी आता है वह उसे सकारात्मक तरीके से हंसी में लेती हैं।
जब उनसे पूछा गया कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें कौन से सवाल परेशान करते हैं?
सारा ने लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई के मौके पर बताया, “कोई भी चीज वास्तव में मुझे परेशान नहीं करती। पिछले कुछ वर्षों में मेरी चमड़ी मोटी हो गई है। मैं हर चीज को सकारात्मक तरीके से लेती हूं।'' सारा को फिल्में देखना बहुत पसंद है और उसके पास अपना पसंदीदा सेट है।
एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे पास पसंदीदा कलाकारों का अपना एक सेट है। मुझे दूसरे लोगों का काम देखना पसंद है क्योंकि मैं हर किसी से और अपने आस-पास मौजूद हर चीज से सीखते रहना चाहती हूं।'' उन्होंने आगे कहा, “हर कलाकार की अपनी खूबियां होती हैं, मैं उसे चुनना और उसे अपने काम में शामिल करना पसंद करती हूं। मुझे खुद को बेहतर बनाना पसंद है।''
जब संगीत की बात आती है तो सारा पूरी तरह से "बॉलीवुड प्रेमी" हैं। एक्टेस ने कहा, " मेरे पास अपनी प्लेलिस्ट है जो मेरे हर वाइब के लिए अलग है, मुझे हिंदी संगीत बहुत पसंद है इसलिए मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह से बॉलीवुड की शौकीन हूं।''

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में