August 10, 2026

रूमी जाफरी ने किया बायोग्राफी ’’अखाड़ा’’ का विमोचन डी.एस.पी. सलीम खान के जीवन पर लिखी गई किताब

भोपाल/ पटकथा लेखक एवं फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी ने डी.एस.पी. सलीम खान के जीवन पर लिखी गई ’’अखाड़ा’’ नामक पुस्तक का रविवार की शाम विमोचन किया। कार्यक्रम चिरायु मेडिकल काॅलेज के आॅडिटोरियम में आयोजित किया गया था। अखाड़ा किताब के लेखक मुम्बई के सिब्तैन शाहिदी हैं। उन्होंने सलीम खान के जीवन में पुलिस सेवा के अनुभवों और न्यायिक सिस्टम से जुड़े संघर्षों का बखुबी उल्लेख किया है। आयोजन  में पूर्व डी.जी.पी. सुरेन्द्र सिंह, सुधीर सक्सैना एवं सेवानिवृत्त आई.पी.एस. श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह, एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डी.आई.जी. राजेश सिंह चंदेल, राजेश ंिसह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच पर फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी किताब के लेखक सिब्तैन शाहिदी, श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह, चिरायु मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. अजय गोयनका, डाॅ. अनिकेत गोयनका, वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल, रेहाना सलीम खान वगैरह मौजूद रहे।