रायपुर.
नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सरखो गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर में लगे केज बिल की चपेट में आने से बाइक सवार रहीम खान (42) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची हुई है। शव को सड़क पर रखकर परिजन और ग्रामीण चक्काजाम कर रहे। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। जानकारी के अनुसार, सरखो गांव निवासी रहीम खान अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था।
खेत से जोताई करके आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चक्के में लगे केजबिल की चपेट में आने से रहीम खान आ गया। इससे रहीम खान को गंभीर चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। नैला चौकी पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची।
यह घटना लगभग रात 7.45 बजे के बीच की है। पिछले ढेर घंटे से शव को सड़क पर रखकर परिजन और ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। नैला चौकी प्रभारी डीएसपी संगम राम के द्वारा परिजनों को समझाया जा रहा है।

More Stories
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
सरगुजा: सरकारी नौकरी की आड़ में मार्केटिंग का खेल, स्वास्थ्य कर्मी दंपत्ति पर गिरी गाज