Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के तीन विधायकों की नाराजगी की चर्चाओं के बीच, मधुबनी के विधायक माधव आनंद अचानक विदेश चले गए हैं। माधव आनंद ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिलहाल भारत से बाहर हैं। पार्टी के अंदर चल रहे विवादों के बीच उनके जाने से इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या कोई बड़ा फेरबदल होने वाला है।
लिट्टी-चोखा पार्टी में गैरहाजिरी से जन्मा विवाद
हाल ही में पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर हुई लिट्टी-चोखा पार्टी को संगठनात्मक एकता का प्रतीक माना जा रहा था। हालांकि, इस कार्यक्रम में RLM के तीनों विधायक गैरमौजूद थे। अपनी गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर माधव आनंद ने साफ किया कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी थी, लेकिन खराब सेहत के कारण वह शामिल नहीं हो सके। वह दिल्ली गए थे और अब विदेश में हैं। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में अफवाहें हैं कि उन्हें मंत्री पद न मिलने से वह नाखुश हैं।

More Stories
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- ‘CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री’
TMC में बड़ा सियासी घटनाक्रम: चंद्रिमा भट्टाचार्य ने छोड़ा साथ, सभी पदों से इस्तीफा